आजकल मिलावट होना आम बात है। हर तरफ मिलावट। कुछ लोग पैसे कमाने के चक्कर में बहुत ज्यादा मिलावट कर देते हैं और हमारे स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते हैं। घर-घर में मिलने वाला आटा भी अब मिलावटी हो गया है। आप ऐसे मिलावटी आटे की पहचान कर सकते हैं-
पानी : कई बार आटे में चाक पाउडर, मैदा या फिर बोरिक पाउडर को मिक्स कर दिया जाता है |यदि इसकी जांच करनी है तो आप एक गिलास पानी में आधा चम्मच आटा डालें। कुछ समय बाद अगर पानी में कुछ तैरता दिखता है तो समझ जाएं की आटे में किसी की चीज की मिलावट की गई है |
नींबू : आप एक चम्मच के ऊपर कुछ बूंदें नींबू की डाल दें | अगर आटे में बुलबुले बनने लगते हैं तो यह मिलावटी आटा है | क्योंकि साफ और अच्छे आटे में ऐसा करने से बुलबुले नहीं उठते |
Copyright (c) 2021 khabarsabtak24 All Right Reseved
0 Comments