नागपुर. अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, नागपुर की ओर से रविवार, 27 फरवरी 2022 को सबेरे 9 से 4 बजे तक श्री अग्रसेन भवन, रविनगर में विवाह योग्य अग्रवाल युवक युवतियों के लिए परिचय व परिचर्चा समारोह का आयोजन किया गया है। समारोह में सभी युवक-युवती व अभिभावक शामिल हो सकेंगे।
उन्हें भवन में आते ही बायोडाटा देना होगा। सभी बायोडाटा को संकलित कर युवक-युवतियों के बायोडाटा की अलग-अलग फाइल बनाकर प्रत्याशियों को उनकी जरूरत के अनुसार एक फाइल दी जायेगी। किसी को भी बायोडाटा या फोटो पहले नहीं भेजना है क्योंकि परिचय पुस्तिका नहीं बनाई जा रही है। सभी आगतुंको के लिये चाय-नाश्ता व भोजन का प्रबंध परिसर में ही किया जायेगा।
सभी को कोविड नियमों का पालन करना, मास्क लगाना अनिवार्य होगा। हमें विश्वास है कि प्रत्याशियों को साथ में लाने से संबंध जुड़ने में सफलता जरूर मिलेगी। प्रत्याशियों की सहमति से उनका परिचय स्टेज पर न कराकर हॉल में ही परिचर्चा द्वारा कराया जायेगा।
समारोह के सफलतार्थ महाराष्ट्र प्रदेश के उपाध्यक्ष सी.ए. कैलास जोगानी, नागपुर जिलाध्यक्ष अशोक अग्रवाल (बैंक वाले), उपाध्यक्ष द्वारा रवि अग्रवाल व अरूण झुनझुनवाला, सचिव सी.ए. संदीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विजय सराफ, सहसचिव प्रमोद अग्रवाल, महिला संयोजिका प्रीती संघी, उषा जैन, रजनी अग्रवाल, शरद जाजोदिया व समिती के सभी सदस्य प्रयासरत हैं।भारत में आप कहीं भी रह रहे हों maharashtrakhabar24 और khabarsabtak24.com वेबसाइट पर आपको हर राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। सियासी शतरंज की बिसात पर क्या चल रहा है खेल, देश की अर्थव्यवस्था का क्या है हाल, कहां , क्या चल रहा है, क्या है सियासी दांव-पेंच, आपके गांव में सरकार क्या कर रही है नया, हर अपडेट आपको यहां मिलेगी। इसके अलावा पुस्तक समीक्षा,साहित्यिक लेख,टॉप स्टोरीज,एक्सक्लूसिव स्टोरीज राजनीति, खेल, चुनाव,बॉलीवुड खबरें। एक क्लिक पर हमेशा पाएं ताजा खबरें। तो फिर हर हलचल के लिए जुड़े रहिए महाराष्ट्र खबर और खबर सबतक 24 (www. khabarsabtak24.com और maharashtrakhabar24) के साथ।
Copyright (c) 2021 khabarsabtak24 All Right Reseved
0 Comments