नागपुर. तनाव के चलते इंसान कोई भी कदम उठा सकता है। वो ये भी नहीं सोचता क् इसका अंजाम क्या होगा। ऐसा ही एक मामला शहर के हुड़केश्वर में सामने आया है।
नागपुर पुलिस की एक महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी 18 महीने की बेटी है। पति बीएसएफ बिहार में पुलिस कांस्टेबल है। मृतका की पहचान पिपला फाटा के लक्ष्मी नारायण नगर निवासी अश्विनी खंडगले के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अश्विनी पारिवारिक तनाव से गुजर रही थी जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। हुडकेश्वर थाने के सहायक निरीक्षक सत्यवान कदम ने बताया कि महिला ने शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात अपने घर में फांसी लगा ली। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।
Copyright (c) 2021 khabarsabtak24 All Right Reseved
0 Comments